Hanuman Chalisa
Mon, 5 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World junior squash championship

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत 6ठे नंबर पर

World junior squash championship
चेन्नई। भारतीय महिला जूनियर स्क्वैश टीम को न्यूजीलैंड के तौरंगा में हुई विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में अमेरिका से 1-2 से हारकर टूर्नामेंट में 6ठे स्थान से संतोष करना पड़ा। इससे पहले 2015 में हॉलैंड में हुई चैंपियनशिप में भारत 8वें नंबर पर रहा था।
 
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पहले मैच में सुनयना कुरुविल्ला ने अमेरिका की ग्रेस डोयले को 7-11, 11-3, 11-7, 11-7 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी लेकिन अगले 2 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। 
 
भारतीय खिलाड़ी ऐश्वर्य भट्टाचार्य को इली रुर्जियो ने 11-7, 11-5, 11-8 से हराया जबकि मारिया स्टेफनोनि ने आकांक्षा सालुंखे को 11-2, 11-9, 11-4 से पराजित कर अमेरिका को 2-1 की जीत दिला दी। इससे पहले 2015 में हॉलैंड में हुई चैंपियनशिप में भारत 8वें नंबर पर रहा था। (वार्ता)