1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World Junior Circuit Finals, Indore, Abhay Prshal

एडिना, सेरी वर्ल्ड जूनियर टेटे सर्किट फायनल्स के अंतिम चार में

World Junior Circuit Finals
इंदौर। अभय प्रशाल में खेली जा रही 2015 वर्ल्ड जूनियर सर्किट फाइनल्स में टेबल टेनिस का रोमांच चरम पर है। लोमहर्षक में बैक हैंड फॉर हैंड ब्लॉक तथा हाइट और सर्विस में दर्शकों का दिल जीत लिया। उम्मीद के परे एवं उसके ठीक विपरीत रिटर्न वाकई दर्शकों को लुभा रहा है।  

पार्क सेरी
जूनियर बालक वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रुप वन में जेंग काई (अमेरिका) ने शैली जोनाह (जर्मनी) को 7-11, 8-11, 11-5, 11-7, 11-9, 11- 6 से व जेहुयन (कोरिया) ने भारत के मुदित दाणी को को 11-4, 11-6, 11-8, 11-9 से पराजित किया।  ग्रुप दो में स्लोवेनिया के जोर्गीक डार्को ने भारत के सिद्धेश पांडे को को 11-4, 8-11, 15-13, 8-11, 11-4, 11-7 से पराजित कर बालक वर्ग में भारतीय चुनौती को समाप्त किया। इसी ग्रुप में वेर्डिल कार्लोस (स्पेन) ने वरासिंघे हेलशान इंग्लैंड को 4-0 से हराया। 
 
ग्रुप-3 में त्साई चुन यू (ताइपे) ने अल्खद्रावी अल (सऊदी अरब) को 4-0 से एवं हारीमोटो टोमोकाजू (जापान) ने अब्दुल वहाब मोहम्मद (कतर) को 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 
 
ग्रुप-4 में  इजू मोटो टाकूतो (जापान) ने अब्दुल अजीज यूसुफ (मिस्र) को 4-0 से  व प्लेटिया क्रिस्टियन (रोमानिया) ने ब्राजील के जाउली इसाक को 4-2 दो से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 
 
जूनियर बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एडिना डायकूनो (रोमानिया) रोमानिया ने भारत की अर्चना को 11-6, 11-6, 11-4, 11-6 से परास्त कर भारत की संभावना का अंत किया।

वहीं पार्क शैरी (कोरिया) ने लिन चिआ हुसन (ताइपे) को 4-0 से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड जूनियर टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले 24 जनवरी  को दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे जबकि इससे  पूर्व  सेमीफाइनल मुकाबले सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगे। 
आज सुबह के सत्र में स्पर्धा के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव धनराज चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन कमलेश मेहता, मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के चेयरमैन ओम सोनी, अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य, पी वागस्कर, रिंकू आचार्य, शरद गोयल, प्रमोद गंगराडे, गौरव पटेल, नीलेश वेद उपस्थित थे।