आडवाणी ने जीता विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब
Publish Date: Mon, 12 Dec 2016 (23:33 IST)
Updated Date: Mon, 12 Dec 2016 (23:35 IST)
बेंगलुरु। दिग्गज क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने आज यहां फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर 11वीं बिलियर्ड्स (150 से अधिक के प्रारूप) चैंपियनशिप जीत ली। आडवाणी ने कई विश्व चैंपियनशिप के विजेता गिलक्रिस्ट को फाइनल में 6-3 से हराया। उनका यह कुल 16वां विश्व खिताब है।
सुबह सेमीफाइनल में म्यांमा के अंगु हते को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाले आडवाणी ने सिंगापुर में बसे ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी पर आसान जीत दर्ज की। भारतीय स्टार ने गिलक्रिस्ट को 151:98:-33, 150:97:-95, 124-150, 101:98:-150:89:, 150:87:-50, 152-37, 86:86:-150, 151:110:-104, 150:88:-15 से हराया। (भाषा)