suvichar
Mon, 5 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World Badminton ranking, Ajay Jayaram

जयराम और प्रणीत की वर्ल्ड रैंकिंग में सुधार

World Badminton ranking
नई दिल्ली। अजय जयराम और बी साई प्रणीत की गुरुवार को जारी ताजा वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में एक एक स्थान का सुधार हुआ है।
        
जयराम एक स्थान के सुधार के साथ 15वें और प्रणीत एक स्थान के सुधार के साथ 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। किदाम्बी श्रीकांत आठवें स्थान के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं और उनका यह स्थान बरकरार है। एच एस प्रणय भी 23वें स्थान पर बने हुए हैं। 
        
महिलाओं में पीवी सिंधू पांचवें और साइना नेहवाल 15वें स्थान पर कायम है। पुरुष युगल रैंकिंग के शीर्ष 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं है लेकिन काफी समय बाद महिला युगल में टॉप 25 में एक भारतीय जोड़ी पहुंची है। 
 
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी एक स्थान के सुधार के साथ 25वें नंबर पर आ गई है। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी 18वें स्थान पर कायम हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रवि शास्त्री बोले, कप्तान ही है टीम का बॉस...