रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World Archery Medal Winner, Rajyavardhana Rathore
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (17:56 IST)

खेलमंत्री राज्यवर्धन से मिले विश्व तीरंदाजी पदक विजेता

World Archery Medal Winner
नई दिल्ली। विश्व युवा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने गुरुवार को यहां केंद्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धन राठौर से मुलाकात की। 
         
भारतीय खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के रोसारियो में दो से आठ अक्टूबर तक हुई इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते। खेलमंत्री ने टीम सदस्यों और उनके कोचों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। 
        
राठौर ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों को सुझाव दिया कि वे तीरंदाजी में ऐसी स्पर्धाओं को अपनाएं जिनमें उनके पास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं खासकर ओलम्पिक में पदक जीतने की संभावनाएं हों। 
       
अंकिता भकत और एन. जेम्सन सिंह की टीम ने जूनियर रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर पुरुष रिकर्व  टीम स्पर्धा में रजत पदक एन. जेम्सन सिंह, अतुल वर्मा और सुखमनी गजानन की टीम ने जीता।  
 
कैडेट कंपाउंड गर्ल्स टीम में कांस्य पदक खुशबू  ध्याला, संचिता तिवारी और दिव्या धयाल की टीम ने जीता। भारत ओवरऑल पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
टी20 में निर्णायक जंग के लिए उतरेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया