Daily Horoscope
Sat, 14 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Wimbledon 2017, Indian Men Tennis Player

विंबलडन : पुरुष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त

Wimbledon Tennis Tournament
लंदन। भारत के चोटी के खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के अलावा पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी के शुक्रवार को यहां कड़े मुकाबलों में हारने के साथ ही विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
 
बोपन्ना और फ्रांस के उनके जोड़ीदार एडुआर्डो वेसलिन की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को दूसरे दौर में केन स्कुपस्की और नियल स्कुपस्की की ब्रिटिश जोड़ी के हाथों 6-7, 3-6, 7-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच दो घंटे 29 मिनट तक चला।
 
राजा और शरण की गैरवरीय जोड़ी ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन और अमेरिका के राजीव राम की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को कड़ी चुनौती दी। उनके पास पांचवें सेट में 6-5 के स्कोर पर एक बार मैच प्वाइंट था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और आखिर में साढ़े तीन घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में 3-6, 4-6, 6-4, 7-6, 8-10 से हार गए।
 
अनुभवी लिएंडर पेस और पहली बार विंबलडन में खेलने वाले जीवन नेदुचेझियन अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
तेज गेंदबाज रबाडा ने की बदसलूकी, मिली यह सजा...