शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. वाडा ने दिया झटका, रूस पर लगाया 4 साल का प्रतिबंध
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (17:11 IST)

वाडा ने दिया झटका, रूस पर लगाया 4 साल का प्रतिबंध

WADA | वाडा ने दिया झटका, रूस पर लगाया 4 साल का प्रतिबंध
लुसाने। विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस पर टोक्यो ओलंपिक 2020 और बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 सहित वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया।

वाडा ने रूस पर एक डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के आरोप लगाए और इस कारण उस पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया।

वाडा की लुसाने में कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। वाडा के एक प्रवक्ता ने कहा, सिफारिशों की पूरी सूची सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली गई है।
ये भी पढ़ें
2015 से पहले से भारत में रहने वालों को मिलेगी नागरिकता