1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Under-17 Football World Cup

तीसरे गोल के बाद टीम प्रदर्शन में सुधार हुआ : पराग्वे कोच

Under-17 Football World Cup
नवी मुंबई। पराग्वे के कोच गुस्तावो मोरिनिगो ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन फीफा अंडर-17 ग्रुप चरण के मैच में माली पर 3-2 की जीत के दौरान दूसरे हॉफ में तीसरा गोल करने के बाद काफी सुधर गया था।
 
मोरिनिगो ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा कि टीम ने तीसरे गोल के बाद सही में सुधार किया और हमें लगा कि उस गोल के बाद टीम संतुलित हो गई थी। हम जानते थे कि माली एक मजबूत टीम है, वे काफी तेज और शारीरिक रूप से काफी मजबूत थे। दूसरे हॉफ में हम उन्हें पछाड़ने में सफल रहे और खुश हैं कि हम उन्हें हरा सके। 
 
उन्होंने कहा कि हमने मिडफील्ड में थोड़ी जगह दे दी और माली को ये गोल करने का मौका दे दिया। पराग्वे ने बीती रात ग्रुप बी के रोमांचक मैच में माली को 3-2 से शिकस्त दी। (भाषा)
अगला लेख
करुणारत्ने ने श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया