सम्बंधित जानकारी
- टाटा ओपन में हिस्सा लेंगे दुनिया के 6ठे नंबर के खिलाड़ी एंडरसन
- कहीं नहीं खाई होगी ऐसी कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी, दीपावली पर अवश्य बनाएं...
- india vs windies : रोहित-रायुडू के शतक से भारत ने विंडीज को 224 रनों से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बढ़त
- लगातार तीसरी जीत से ISL के शीर्ष पर पहुंचा एफसी गोवा
- भीमा कोरेगांव हिंसा, मराठा प्रदर्शनों से जुड़े मामले वापस लेने पर निर्णय लेने के लिए पैनल का गठन
टाटा ओपन टेनिस में खेलेंगे दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन
पुणे। विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी और उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने अगले वर्ष होने वाले टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।
वर्ष 2018 के उपविजेता एंडरसन अगले वर्ष एटीपी 250 टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में संभवत: ड्रॉ में शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे। एंडरसन दो दशकों में पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने हाल ही में सत्र के आखिरी एटीपी टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने रविवार को ही केई निशिकोरी को हराकर विएना ओपन खिताब जीता था।
32 साल के एंडरसन ने पांचवें एटीपी खिताब के साथ ही रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया है और वह सत्र के आखिरी एटीपी टूर फाइनल्स में राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, जुआन मार्टिन डेल पोत्रो, रोजर फेडरर और एलेक्सांद्र ज्वेरेव के साथ खेलने उतरेंगे।
म्हालुंगे बालेवाड़ी स्टेडियम में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के निदेशक प्रशांत सुतार ने कहा कि मैंने विंबलडन के दौरान एंडरसन से बात की थी और उनसे पुणे में टाटा ओपन में खेलने का आग्रह किया था। हमें खुशी है कि उन्होंने इसके लिए अपनी पुष्टि की है और वह टूर्नामेंट में हमारे स्टार खिलाड़ियों में होंगे।
इस वर्ष हुए टाटा ओपन के संस्करण में एंडरसन उपविजेता रहे थे और उनके साथ मारिन सिलिच और साइमन जाइल्स अन्य स्टार खिलाड़ी थे।
