1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Tata Mumbai Marathon 2020 breaks all records

टाटा मुंबई मैराथन 2020 ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, चैरिटी से जुटाए 45.90 करोड़

Tata Mumbai Marathon 2020
मुंबई। एशिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथन और वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल रेस टाटा मुंबई मैराथन 2020 ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए चैरिटी के जरिए 45.90 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

मुंबई मैराथन के चैरिटी पार्टनर यूनाइटेड वे मुंबई ने यह घोषणा की है। मुंबई मैराथन ने अपनी शुरुआत के बाद से अब तक चैरिटी के जरिए 315.90 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस वर्ष के संस्करण में सर्वाधिक धन जुटाने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस साल 295 एनजीओ, 204 कॉर्पोरेट और 1424 लोगों तथा 36,000 से अधिक डोनर्स ने चैरिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
अगला लेख
IPL 2020 : जीत के लिए बेताब KKR के समीकरण को बिगाड़ने के लिए उतरेगा चेन्नई सुपर किंग्स