सुनील छेत्री ने तोड़ा भूटिया का रिकॉर्ड, मैच ड्रॉ
Publish Date: Wed, 15 Feb 2017 (19:50 IST)
Updated Date: Wed, 15 Feb 2017 (19:55 IST)
ऐजल। करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री बुधवार को आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए जिससे उनकी टीम बेंगलुरु एफसी एक कड़े मुकाबले में ऐजल एफसी के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कराने में सफल रही।
ऐजल एफसी की तरफ से ब्रैंडन वनलारेमडिका ने 40वें मिनट में गोल किया लेकिन छेत्री ने इसके पांच मिनट बाद बराबरी का गोल दागकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवाया।
छेत्री का यह आई लीग में 90वां गोल था और इस तरह से उन्होंने पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने एनएफएल और आई लीग में कुल मिलाकर 89 गोल किए थे। (भाषा)