1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Spanish Shooter, Custody, Abu Dhabi Airport

अबूधाबी हवाई अड्डे पर स्पेन के निशानेबाज हिरासत में

Spanish Shooter
मैड्रिड। स्पेन के निशानेबाजी टीम के चार सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक हवाई अड्डे पर उनके निशानेबाजी उपकरण के कागजात में खामियां पाए जाने पर हिरासत में लिया गया।
 
स्पेन निशानेबाजी महासंघ ने कहा कि उनके चार खिलाड़ियों को अबूधाबी हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। इन खिलाड़ियों को भारत से स्पेन लौटने के लिए वहां से दूसरी उड़ान पकड़नी थी। उन्होंने कहा कि यूएई में स्पेन दूतावास और स्पेन के सरकारी अधिकारी इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
ओलंपिक खिलाड़ी और दिल्ली में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले एल्बर्टो फर्नांडेज ने आज सुबह ट्वीट किया कि स्पेनिश अधिकारियों की कोशिशों के बाद भी खिलाड़ी अब तक हिरासत में हैं।
 
फर्नांडेज के अलावा स्पेन ने मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण और फातिमा गालवेज ने महिला ट्रैप में रजत पदक अपने नाम किया था। (भाषा) 
अगला लेख
मुम्बई सिटी की नई जर्सी में मुम्बई-वर्ली सी लिंक