टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले शरद कुमार ने अपने यूक्रेनी कोच के लिए ट्वीट कर जताई चिंता
नई दिल्ली: 2020 टोक्यो पैरालंपिक खेलोंं के कांस्य पदक विजेता भारतीय पैरा-हाई जम्पर शरद कुमार ने अपने यूक्रेनी कोच निकितन उफगन के लिए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खिलाड़ी अपने कमरे से बमबारी की आवाज सुन सकते हैं।
शरद ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, “ अभी खारकीव में मेरे कोच से बात की, वह चिंतित हैं। वह अपने गैरेज में भूमिगत रहने की योजना बना रहे हैं। उनकी पत्नी फोन पर रो रही थी और वे भूमिगत हो रहे थे। मैंने खारकीव में अन्य दोस्तों को फोन किया, वे भी डरे हुए हैं। मैं भयभीत और असहाय महसूस कर रहा हूं। ”
उल्लेखनीय है कि टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद से शरद भारत में है। वह जून में यूक्रेन लौटने की योजना बने रहे थे। उन्होंने कहा, “ मैं उम्मीद कर रहा हूं कि तब तक चीजें बेहतर हो जानी चाहिए। मैं वापस जाना चाहता हूं। ”(वार्ता)
छह साल तक यूक्रेन में रहने वाले शरद ने कहा, “ यहां तक कि जब मैं यूक्रेन में था, तब भी मैंने सैन्य संघर्ष के बारे में सुना था। बेशक उस पैमाने पर नहीं जो अब हो रहा है, लेकिन यह हमेशा उबाल पर था। ”Living in Ukraine, Paralympic medalist Sharad Kumar always heard of underground bunkers in homes.
— ESPN India (@ESPNIndia) February 24, 2022
Today he learnt his coach and family were moving into the one under the garage of their Kharkiv home.
@ninansusan