Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sardar Singh, British police

सरदार को ब्रिटिश पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Sardar Singh
लंदन। भारतीय हॉकी खिलाड़ी और लंदन में हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में टीम का हिस्सा सरदार सिंह को यहां यार्कशायर पुलिस ने एक पुराने कथित शारीरिक उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।
 
माना जा रहा है कि यह मामला सरदार की पूर्व प्रेमिका के कथित शारीरिक उत्पीड़न से जुड़ा है। इस मामले में सरदार को पहले भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 की जीत दर्ज की थी और अपने आखिरी पूल बी मैच में उसे हॉलैंड से मंगलवार को भिड़ना है।
 
लंदन में जहां टीम टूर्नामेंट की तैयारियों में लगी है तो वहीं सरदार को इस बीच ब्रिटिश पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है जिससे उनके प्रदर्शन पर असर हो सकता है। गौरतलब है कि गत वर्ष ब्रिटिश हॉकी टीम की एक खिलाड़ी अशपाल भोगल ने पूर्व हॉकी कप्तान सरदार पर बलात्कार का केस दर्ज कराया था और इस संदर्भ में उन पर भारत और ब्रिटेन में कानूनी केस दर्ज किए गए थे।
 
अशपाल सरदार की पूर्व प्रेमिका रह चुकी हैं और खुद भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने उनके साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट की थीं, हालांकि गत वर्ष अशपाल ने सरदार पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। सरदार को इस पूछताछ के लिए करीब 10 से 12 घंटे का सफर तय करते हुए यार्कशायर पुलिस थाने जाना होगा जबकि टीम को मंगलवार को हॉलैंड के साथ अपना आखिरी पूल मैच खेलना है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत से पाकिस्तान को रैंकिंग में फायदा