1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza, Martina Hingis

सानिया-हिंगिस की लगातार 37वीं जीत

Sania Mirza
सेंट पीट्सबर्ग। सफलता के रथ पर सवार भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्‍जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी का जीत का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को सेंट पीट्सबर्ग लेडीज टेनिस ट्रॉफी में पहले राउंड की जीत के साथ इस शीर्ष युगल जोड़ी ने अपनी लगातार 37वीं जीत हासिल की। 
शीर्ष वरीय भारतीय-स्विस जोड़ी ने पहले राउंड में अपने पिछले जबरदस्त प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए रूस की इवेजेनिया रोडिना और लात्विया की जेलेना ओस्तापेंको की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-5,7-5 से मात देते हुए अगले राउंड में जगह बनाई। 
 
पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के साथ ही लगातार तीसरा ग्रैंडस्लेम जीतने वाली शीर्ष जोड़ी ने इस मुकाबले में भी विपक्षी जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया और एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5,7-5 से शिकस्त देते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी। (वार्ता)