Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sakshi Malik Olympic bronze medalist

खेलों से बनेगा स्वस्थ भारत: साक्षी मलिक

Sakshi Malik
नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा है कि खेलों से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। 
              
साक्षी ने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के साथ सातवीं स्लम युवा दौड़ को रविवार को सुबह हरी झंडी दिखने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। साक्षी ने अपने ओलम्पिक पदक जीतने की कहानी बच्चों को सुनाई और कहा कि खेलों से स्वस्थ रहकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।  
              
इस मौके पर सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद थे। आज की दौड़ तुग़लकाबाद गांव किले से शुरू हुई और इसका समापन कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुआ। करीब 3000 युवाओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाते हुए दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
             
गोयल ने कहा, ये सिर्फ दौड़ नहीं बल्कि एक न्यू इंडिया के तरफ अग्रसर युवा शक्ति है। यदि हम युवा शक्ति और खेल शक्ति को बल देकर दोनों को मिला दें, तो इससे युवा सशक्त होगा और न्यू इंडिया बनाने में अहम् भूमिका निभाएगा।
             
खेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही सभी स्लम दौड़ के प्रतियोगियों के साथ एक विशाल कार्यक्रम किया जाएगा और बांटी गई शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट से ही युवाओं की एंट्री होगी जो कि एक अनोखा नियम है।
            
खेल मंत्रालय और उसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन मिलकर पूरी दिल्ली में ऐसी दौड़ों का आयोजन कर रहा है। कुल मिलाकर 11 दौड़ें कराई जाएंगी, जिसमें से सात सफल दौड़ों में अब तक 30,000 स्लम युवाओं ने भाग लिया है। 15 जुलाई को आठवीं स्लम दौड़ आयोजित की जाएगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
प्रो कबड्डी का नया चैलेंजिंग फॉर्मेट लेगा फिटनेस का टेस्ट