शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal Indonesia Masters Badminton Tournament
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 जनवरी 2019 (19:17 IST)

साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में, खिताब से एक कदम दूर

Saina Nehwal। साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में, खिताब से एक कदम दूर - Saina Nehwal Indonesia Masters Badminton Tournament
जकार्ता। आठवीं सीड साइना नेहवाल ने शनिवार को देश के गणतंत्र दिवस के दिन अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में छठी सीड चीन की ही बिंगजियाओ को 58 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 से हराया।
 
विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर की साइना का सातवीं सीड बिंगजियाओ के खिलाफ अपने करियर में यह पहला मुकाबला था। साइना ने चीनी खिलाड़ी से पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चौके-छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद है कोहली को