थाईलैंड मास्टर्स फाइनल्स में रेचानोक से भिड़ सकती हैं साइना
नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और पूर्व विश्व चैंपियन इंतानोन रेचानोक थाईलैंड मास्टर्स के फाइनल में भिड़ सकते हैं, क्योंकि दोनों 8 से 13 फरवरी तक होने वाले इस ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में विपरीत हाफ में हैं।
दुनिया के दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना रियो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए अहम अंक जुटाना चाहेगी। उसे कमोबेश आसान ड्रॉ मिला है और पहले दौर में उसका सामना सिंगापुर की जियायुआन चेन से होगा जबकि क्वार्टर फाइनल में वह थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबुमरंगफान से भिड़ सकती है।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अंतिम 4 में दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी चीन की सुन यू से हो सकता है। साइना 2013 चाइना ओपन में यू से हार गई थी लेकिन उसे 5 बार हरा चुकी है।
रेचानोक क्वार्टर फाइनल में हमवतन निचाओन जिंदापोल से खेल सकती है। उसका सामना सेमीफाइनल में दुनिया की 8वें नंबर की खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की सुंग जि ह्यून से हो सकता है। सुंग पहले दौर में भारत की शैली राणे से खेलेगी।
पैर की चोट से परेशान साइना अच्छे फॉर्म में नहीं है और प्रीमियर बैडमिंटन लीग में भी अवध वॉरियर्स के लिए उसने सारे मैच नहीं खेले। भारत की तन्वी लाड पहले मैच में अमेरिका की रोंग शाफेर से खेलेगी।
पुरुष एकल में राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन पारुपल्ली कश्यप कोरिया के क्वांग ही हियो से खेलेंगे, वहीं आनंद पवार का सामना थाईलैंड के तवान हुआंसूरिया से होगा। युवा समीर वर्मा और हर्षील दानी सिंगापुर के कीन यू लो और मैक्सिको के लिनो मुनोज से खेलेंगे। शुभंकर डे और श्रेयांस जायसवाल का सामना पहले दौर में क्रमश: एक क्वालीफायर और शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया के ली ह्यून टू से होगा।
पुरुष युगल में के. नंदगोपाल और श्लोक रामचंद्रन थाईलैंड के पी. डेचापोल और केडरेन किट्टिनुपोंग से खेलेंगे, वहीं एम. अनिल कुमार राजू और वेंकट गौरव प्रसाद की टक्कर इंडोनेशिया के आंद्रेई आदिस्तिया और एगरिपिन्ना प्राइमा रहमांतो पुत्रा से होगी।
महिला युगल में धान्या नायर और मोहिता सहदेव का सामना इंडोनेशिया की केश्या एन हनाडिया और देवी टिका पी से होगा, वहीं कोमल अंतिल और ललिता दहिया मलेशिया की विवियन काह मुन हू और के वेइ वून से खेलेगी। (भाषा)