Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ryan Lochte banned over robbery lies scandal

लोशे को महंगी पड़ी 'लूट', 10 माह का प्रतिबंध

Ryan Lochte
लास एंजिल्स। अमेरिकी तैराक रियान लोशे पर ओलंपिक के दौरान रात में बाहर नशा करने के बाद लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में 10 महीने का निलंबन लगाया गया है।
 
32 बरस के लोशे पर 2017 मध्य तक प्रतिबंध लगाया गया है। 'यूएसए टुडे' अखबार ने सूत्रों के हवाले से बुधवार को यह खबर छापी। लोशे अब अगले साल बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप नहीं खेल सकेंगे।
 
अमेरिकी ओलंपिक समिति के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट की पुष्टि करने से इंकार कर दिया जब एएफपी ने उनसे प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया। 'अमेरिका टुडे' ने गुरुवार को कहा कि निलंबन को लेकर बयान गुरुवार को शाम तक जारी किया जाएगा। (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया