1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Runner Sally Pearson

ऑस्ट्रेलियाई धाविका सैली पीयरसन ने लिया संन्यास

Sally Pearson
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैंपियन बाधा धाविका सैली पीयरसन ने खेल से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है, क्योंकि लगातार चोटों से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का उनका सपना टूटता नजर आ रहा था।

लंदन ओलंपिक 2012 की स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर बाधा दौड़ में 2 बार की विश्व चैंपियन सैली ने कहा कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, 16 बरस तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के बाद अब अलविदा कहने का समय है।

उन्होंने कहा, हर बार मैं तेज दौड़ना चाहती हूं, लेकिन शरीर साथ नहीं देता। मैं अब और चोट बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे नहीं लगता कि अगले साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूंगी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
Team India को इसलिए चाहिए स्पिनर कोच...