1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ramkumar Ramanathan

रामकुमार हाल ऑफ फेम ओपन से बाहर, एकल रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ने का अंदेशा

Ramkumar Ramanathan
न्यूपोर्ट (अमेरिका)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन एटीपी हॉल ऑफ फेम ओपन के दूसरे दौर में युगो हम्बर्ट से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए जिससे उनकी एकल रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
 
पिछले साल के उपविजेता रामकुमार को यहां क्वालीफायर्स में खेलना पड़ा था। उन्हें फ्रांस के चौथे वरीय और विश्व में नंबर 48 हम्बर्ट से 6-7 (5) 0-6 से हार झेलनी पड़ी। रामकुमार अभी विश्व में 134वें नंबर पर हैं लेकिन इस हार से उनके 181वें नंबर पर खिसकने की संभावना है।
 
इस बीच लिएंडर पेस और न्यूजीलैंड के उनके साथी मार्कस डेनियल ने ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक सेविले और मैक्स पुरसेल को 2-6, 6-2, 10-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और रॉबर्ट लिंडसडेट से होगा। 
अगला लेख
इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा