1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rafael Nadal, ATP Indian Wells

पूर्व चैंपियन नडाल और फेडरर इंडियन वेल्स में जीते

Rafael Nadal
इंडियन वेल्स। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स के तीसरे दौर में जगह बनाई जबकि रोजर फेडरर भी छठे खिताब के अभियान में आगे बढ़ने में सफल रहे। 

 
 
इंडियन वेल्स में तीन बार के विजेता नडाल ने रविवार को सिर्फ 72 मिनट में जेयर्ड डोनाल्डसन को 6-1, 6-1 से हराया। वह अगले दौर में अर्जेन्टीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन से भिड़ेंगे जिन्होंने स्पेन के रोबर्टो कारबरेल्स को 6-3, 6-1 से हराया। 
 
फेडरर ने जर्मनी के पीटर गोजोविक के खिलाफ सीधे सेटों में 6-1, 7-5 से जीत दर्ज की। गोजोविक ने फेडरर को दूसरे दौर में कड़ी टक्कर दी। फेडरर का सामना अगले दौर मेंस्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका और हंगरी के 29वें वरीय मार्टन फुकोविच के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 
 
दिन के अन्य मैचों में जापान के केई निशिकोरी ने फ्रांस के एड्रियन मनारिनो को कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 7-6 से हराया जबकि पोलैंड के हर्बर्ट हुरकाज ने फ्रांस के लुकास पाउली को 6-2, 3-6, 6-4 से शिकस्त दी। अगले दौर में निशिकोरी और हर्बर्ट आमने सामने होंगे। (भाषा)
अगला लेख
वार्न की तरह के ड्रिफ्ट के कारण चहल की तुलना में कुलदीप को खेलना मुश्किल: हेडन