dharma sangrah
✕

रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम के पीछे नहीं भाग रहे हैं राफेल नडाल

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (20:04 IST)
पेरिस। राफेल नडाल ने मंगलवार को अपना 11वां फ्रेंच और 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद कहा कि वे सबसे ज्यादा 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर का पीछा नहीं कर रहे।
 
नडाल ने रविवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में डोमीनिक थिएम को 6-4, 6-3, 6-2 से शिकस्त देने के बाद कहा कि वे भविष्य में फेडरर की बराबरी करना या उनसे आगे निकलना चाहेंगे लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वे उसका पीछा कर रहे।
 
नडाल ने कहा कि नि:संदेह मैं चाहूंगा कि रोजर की तरह मेरे पास भी भविष्य में 20 खिताब हो या उससे अधिक भी। ईमानदारी से कहूं तो मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं है। मुझे इस खिताब का लुत्फ उठाने दीजिए।
 
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अधिक खिताब के बारे में नहीं सोच सकता। हां, ऐसी मेरी महत्वाकांक्षा है, जो मैं कर रहा हूं। उसका जुनून है लेकिन मैं ऐसी चीजों के बारे में कभी नहीं सोचता हूं। अगर किसी के पास आपसे ज्यादा पैसा है या आपसे बड़ा घर है या आपसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब हैं तो आप हमेशा निराश नहीं रह सकते। आप ऐसी सोच के साथ नहीं रह सकते।
 
नडाल के अंकल टोनी जो उनके कोच भी हुआ करते थे, से जब फेडरर से बराबरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह संभव है लेकिन मुझे पता है कि अगले महीने फेडरर विम्बलडन जीत सकते हैं। क्ले कोर्ट के दिग्गज खिलाड़ी नडाल की रोलां गैरो पर यह 86वीं जीत थी जबकि इस दौरान उन्हें सिर्फ 2 बार हार का सामना करना पड़ा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख