Hanuman Chalisa
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. PV Sindhu, World Badminton Rankings

पीवी सिंधु फिर से 6ठे स्थान पर, साइना को पीछे छोड़ा

PV Sindhu
नई दिल्ली। ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधु सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहली बार अपनी खिताबी जीत की बदौलत फिर से विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 6ठे स्थान पर लौट आई हैं और उन्होंने साइना नेहवाल को पीछे छोड़ दिया है। 
 
स्टार खिलाड़ी सिंधु ने इंडोनेशिया की ग्रिगोरिया मरिस्का को 21-13, 21-14 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता था। साइना इस टूर्नामेंट से अलग रही थीं। साइना ने इससे पहले मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था।
 
सिंधु को इस खिताबी जीत का फायदा गुरुवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 3 स्थान के सुधार के रूप में मिला और वे फिर से 6ठे स्थान पर लौट आई हैं। सैयद मोदी टूर्नामेंट से हटने से साइना को 1 स्थान का नुकसान हुआ और अब वे 8वें से 9वें स्थान पर खिसक गई हैं।
 
वहीं पुरुष रैंकिंग में चैंपियन बने समीर वर्मा को 10 स्थान का फायदा हुआ और वे अब टॉप 25 में लौट आए हैं। समीर ने हमवतन और 9वीं सीड बी. साई प्रणीत को 21-19, 21-16 से हराया था। समीर अब 25वें नंबर पर आ गए हैं। अजय जयराम का 18वां स्थान बरकरार है जबकि किदाम्बी श्रीकांत 2 स्थान गिरकर 21वें नंबर पर खिसक गए हैं। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
भारतीय-अमेरिकी बनवाएगा अमेरिका में 8 क्रिकेट स्टेडियम