1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Prince Herry falls from horse
Written By
Last Modified: जोहानिसबर्ग , रविवार, 29 नवंबर 2015 (19:48 IST)

चैरिटी मैच में घोड़े से गिरे प्रिंस हैरी

Prince Herry
जोहानिसबर्ग। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी दक्षिण अफ्रीका में चैरिटी पोलो मैच के दौरान अपने घोड़े से गिर गए।

 
हैरी को उनके घोड़े ने आगे की ओर गिरा दिया लेकिन उन्होंने गिरने के दौरान अपने हाथ आगे करके खुद को चोट लगने से बचा लिया। वह इसके बाद अपने घुटने पर बैठ गए और खेल रोकना पड़ा। उनके चोटिल नहीं होने पर हालांकि सभी ने राहत की सांस ली।

शनिवार को केपटाउन के समीप हुई इस प्रतियोगिता में 31 साल के हैरी एक टीम की कप्तानी कर रहे थे। वह अपनी सेनटेबेल चैरिटी के समर्थन में खेल रहे थे जो लेसोथो में वंचित तबके के युवाओं के लिए काम करती है।

बीबीसी की खबर के अनुसार मैच खत्म होने के बाद भी वह मैदान पर लड़खड़ाकर दो खिलाड़ियों के बीच गिर गए।

हैरी अपने पिता और दादा की तरह अनुभवी पोलो खिलाड़ी हैं और नियमित तौर पर प्रतिस्पर्धी और चैरिटी मैचों में खेलते हैं।

हैरी की सेनटेबेल चैरिटी टीम को हालांकि इस मैच में रॉयल सैल्युट टीम के खिलाफ 7-8 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मैच में हैरी ने भी एक गोल किया। (भाषा)