1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Patna wins Pro Kabaddi league

प्रदीप नरवाल ने किया कमाल, पटना ने फिर जीता प्रो कबड्डी लीग

Pro Kabaddi league
चेन्नई। पटना पाइरेट्स ने कप्तान प्रदीप नरवाल के शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग के पांचवें टूर्नामेंट के फाइनल में गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स को 55-38 से शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
 
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल के पहले हाफ में मुकाबला लगभग बराबरी का था लेकिन दूसरे हाफ मे पटना पाइरेट्स ने गुजरात की टीम को कोई मौका नहीं दिया।
 
पूरे टूर्नामेंट की तरह फाइनल में भी पटना के लिए नरवाल स्टार खिलाड़ी रहे और उन्होंने मैच में 19 रेड अंक जुटाए। नरवाल इस सत्र में सबसे ज्यादा 369 अंकों के साथ मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी बने। (भाषा)
अगला लेख
फ्रेंच ओपन : प्रणय को काबू कर श्रीकांत फाइनल में, सिंधू बाहर