1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neymar, Penalty, Brazil

तनावपूर्ण दोस्ताना मैच में नेमार की पेनल्टी से ब्राजील ने उरूग्वे को हराया

Neymar
लंदन। विवादास्पद पेनल्टी पर नेमार के गोल की मदद से ब्राजील ने तनावपूर्ण दोस्ताना मैच में उरूग्वे को 1.0 से हरा दिया।


ब्राजील के कप्तान नेमार को उरूग्वे के खिलाड़ियों के फाउल का कई बार शिकार होना पड़ा। नेमार ने हालांकि संयम नहीं खोया और दूसरे हाफ में गोल दागा।

ब्राजील ने पिछले 10 मुकाबलों में उरूग्वे से पराजय नहीं झेली है। अब अगले मैच में मंगलवार को ब्राजील का सामना कैमरून से होगा। (वार्ता)
अगला लेख
ब्रावो ने ताजा कीं अनुबंध विवाद की यादें, कहा बीसीसीआई ने की थी नुकसान भरपाई की पेशकश