नेपाल के फुटबॉलरों पर 'देशद्रोह' का आरोप
काठमांडू। नेपाल के पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल कप्तान और गोलकीपर सहित पांच खिलाड़ियों पर विश्व कप क्वालीफायर 2011 में कथित तौर पर मैच फिक्सिंग के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।
इस मामले की सुनवाई कर रहे काठमांडू की विशेष अदालत के पंजीयक भद्रकाली पोखरेल ने बताया, सरकार ने पिछले महीने गिरफ्तार किए ग
ए पांचों फुटबॉलरों पर देशद्रोह का आरोप लगाया है और उनके लिए आजीवन कारावास की मांग की है।
कप्तान सागर थापा और गोलकीपर रितेश थापा उन पांच खिलाड़ियों में हैं जिन्हें पिछले महीने हिरासत में लिया गया था। जांच में पाया गया था कि इन खिलाड़ियों के बैंक खातों में दक्षिण पूर्व एशिया के संदिग्ध मैच फिक्सरों ने मोटी धनराशि जमा कराई थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पोखरेल ने कहा, फुटबॉलरों को मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया। उन्होंने मैच गंवाने के लिए धनराशि ली। (भाषा)

