1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. ndia, Sandeep Kumar, Asian Games, Jakarta

एशियन खेल : 50 किमी पैदल चाल में भारत के संदीप अयोग्य

India
जकार्ता। भारत के संदीप कुमार का एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले में सफर दुखद रूप से समाप्त हुआ।
 
 
भारतीय खिलाड़ी संदीप अयोग्य करार दे दिए गए और होड़ से बाहर हो गए। उनके अलावा कोरिया के चिलसुंग पार्क भी अयोग्य करार होकर बाहर हुए जबकि चीन के रूई वांग फिनिश नहीं कर सके।
 
5 खिलाड़ियों के बीच हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में कोरिया के हयातो कातसुकी 4 घंटे 3 मिनट 30 सेकंड का समय लेकर चैंपियन बने और स्वर्ण जीता। चीन के किन वांग (4.06.48) को रजत और कोरिया के हिमयोंग जू (4.10.21) को कांस्य मिला। (वार्ता)
 
अगला लेख
चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को शुरुआती झटके, भारतीय गेंदबाजों ने बनाया दबाव