1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. National Senior Wrestling Competition

देपालपुर के दो पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती में भाग लेंगे

National Senior Wrestling Competition
देपालपुर। इंदौर में 15 से 18 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय 62वी राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में देपालपुर के कृपाशंकर पटेल खेलकूद संस्थान के दो पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। दोनों पहलवान ग्रीको रोमन स्टाइल में कुश्ती लड़ेंगे।
 
संस्थान के श्रीराम यादव पहलवान और अजय बाथम पहलवान स्पर्धा में चुनौती देंगे, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ पहलवान भी अपना दमखम आजमाएंगे।
 
देपालपुर के लिए बड़े गौरव की बात है कि यहा के कोई पहलवान पहली बार किसी राष्ट्रीय सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भाग ले रहे हैं। दोनों पहलवानों को संस्थान के अनिल राठौर, बबलू गोड़,गट्टू पहलवान,लाखन गोड़ आदि ने बधाई दी है।
अगला लेख
भारतीय कुश्ती महासंघ का यू-टर्न, विनेश फोगाट पर लगा निलंबन हटाया