sundarkand
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Nadal win madrid open title

राफेल नडाल ने पांचवीं बार जीता मैड्रिड ओपन खिताब

Rafael Nadal
मैड्रिड। स्पेन के राफेल नडाल ने अपनी जबरदस्त फार्म को जारी रखते हुए यहां टूर्नामेंट के फाइनल में डोमिनिक थिएम को 7-6 6-4 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार मैड्रिड ओपन में खिताब अपने नाम कर लिया।
       
नडाल ने सात बार नोवाक जोकोविच के हाथों मिली हार के क्रम को तोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। गत माह बार्सिलोना ओपन के फाइनल में भी थिएम से मुकाबला करने वाले स्पेनिश खिलाड़ी ने इस बार भी ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी को हराया। हालांकि इस बार उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ी।
         
नडाल ने इससे पहले बार्सिलोना में थिएम को आसानी से लगातार सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर खिताब जीता था। लेकिन यहां थिएम ने स्पेनिश खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक की और पहले सेट के तीसरे ही गेम में वह 1-3 से पिछड़ गए। नडाल ने फिर छठे गेम में वापसी करते हुए थिएम की सर्विस ब्रेक की और तीन सेट प्वांइट जीत 5-4 से बढ़त ली। विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी ने फिर सेट को टाईब्रेक में पहुंचा दिया।  
        
थिएम हालांकि टाईब्रेक में दो बेजा भूलें कर बैठे और नडाल ने यह सेट जीत लिया। 14 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने फिर दूसरे सेट के ओपनिंग गेम में ही थिएम की सर्विस ब्रेक की और अगले में सर्विस बचाई। लेकिन 10वें गेम में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने दो ब्रेक अंक हासिल किए। नडाल ने फिर चौथे ब्रेक अंक के साथ क्ले कोर्ट पर लगातार अपना तीसरा खिताब जीत लिया।
               
नडाल ने इससे पहले अप्रैल में मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन में 10वीं बार क्ले कोर्ट खिताब जीते थे और मैड्रिड में उनका यह तीसरा और करियर का 72वां खिताब है। क्ले कोर्ट चैंपियन ने कहा 'मैं सच कहूं तो मैने ऐसे विपक्षी खिलाड़ी के खिलाफ यह खिताब जीता है, जो अगले पांच से 10 वर्षों में कई बड़े खिताबों के लिए लड़ने वाले हैं।'
                
उन्होंने कहा हमारे लिए यह बहुत ही अहम फाइनल था। थिएम का यह मास्टर्स 1000 में पहला फाइनल था तो मेरे लिए मैड्रिड हमेशा से ही विशेष टूर्नामेंट रहा है। आप नहीं जानते कब आखिरी हो तो मैं हमेशा यहां खेलने का मजा लेता हूं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
IPL 10 : क्यों निराश हैं राहुल द्रविड़