1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Madhya Pradesh Table Tennis Organization

प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ियों को प्रदान की जीकेआई तथा स्पिनआर्ट की किट

Madhya Pradesh Table Tennis Organization
इंदौर। एक साधे समारोह में मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के चेयरमैन ओम सोनी, महासचिव जयेश आचार्य, कोषाध्यक्ष प्रमोद गंगराड़े, गौरवपटेल एवं नीलेश वेद की उपस्थिति में प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ियों को जीकेआई तथा स्पिनआर्ट की ओर से किट प्रदान की गई।
 
स्थानीय अभय प्रशाल में आयोजित उक्त समारोह में सारवी बिष्ट, निवा पाटोदी, खुशी जैन एवं रेणुका वराडे को जीकेआई तथा स्पिनआर्ट द्वारा यह किट प्रदान की गई।
 
मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन द्वारा यह प्रयास किया जाता है कि उनके प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देश की प्रमुख खेल सामग्री बनाने वाली कंपनियां प्रदेश के खिलाड़ियों को पूरे वर्ष किट प्रायोजित करें।
अगला लेख
भारत ने विश्व और यूरोपियन चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से हराया