1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lionel Messi, Cristiano Ronaldo

मैं रोनाल्डो से तुलना नहीं करता : मैसी

Lionel Messi
लंदन। बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर और अर्जेटीना के कप्तान लियोनल मैसी ने कहा है कि वह अपनी तुलना पुर्तगाल के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो से नहीं करते हैं और केवल अपनी क्लब की जीत पर ध्यान देते हैं। 
मैसी ने शुक्रवार को कहा कि ये सब बातें लोग करते है। मैं अपनी तुलना रोनाल्डो से नहीं करता और मुझे लगता है कि वह भी अपनी तुलना मुझसे नहीं करते होंगे। मुझे लगता है कि यह मेरी टीम के लिए सही है और इसलिए मैं टीम लिए खेल रहा हूं।
 
चार बार के फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार विजेता मैसी फिलहाल घुटने की चोट से जूझ रहे है। 28 वर्षीय मैसी ने 10 सितंबर को एक दोस्ताना मुकाबले में खेला था। 
        
अर्जेंटीना के कप्तान मैसी ने कहा कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात सौ प्रतिशत फिटनेस हासिल करना है और प्रत्एक दिन मैं इसमें सुधार कर रहा हूं। मैंने हमेशा कहा है कि मैंने कोई तारीख निर्धारित नहीं की है क्योंकि यह मेरे हाथ में नहीं है। मैं तो कल से ही खेलना चाहता हूं लेकिन डॉक्टर मुझे ऐसा करने के लिए नहीं कहेगा। जब वह मुझे कहेंगे कि मैं पुरी तरह से ठीक हो गया हूं, तब मैं मैदान में वापसी करूंगा।
 
मैसी ने अपने करियर में पांचवीं बार बैलन डी आर का पुरस्कार जीता है। इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह काल्टन क्लब में खुशी महसूस करते है और ज्यादा दूर की नहीं सोचना चाहते। मैसी ने कहा कि अर्जेंटीना के साथ अपने संबंधों को लेकर वह अर्जेंटीना मीडिया को दोषी नहीं मानते हैं। (भाषा)