sundarkand
Sat, 15 Aug 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Leander Paes

पेस को मासिक भत्तों की सूची में जगह नहीं

Leander Paes
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने अनुभवी लिएंडर पेस और साकेत माइनेनी को उन टेनिस खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में जगह नहीं दी है जिन्हें अगले साल होने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं और 2020 टोकियो ओलंपिक की तैयारी के लिए मासिक भत्ते के लिए चुना गया है।
 
खेल मंत्रालय के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 50 हजार मासिक भत्ते के लिए जिन खिलाड़ियों को चुना गया है, उनमें शीर्ष पुरुष एकल खिलाड़ी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन, शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और युवा सुमीत नागल शामिल हैं।
 
पेस के साथ माइनेनी को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है। माइनेनी को इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। इस सूची में 3 महिला खिलाड़ियों सानिया मिर्जा, प्रार्थना थोंबरे और करमन कौर थंडी को शामिल किया गया है।
 
हालांकि देश की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी अंकित रैना को इस सूची में जगह नहीं मिलना हैरानीभरा है। अंकिता दुनिया की 260वें नंबर की खिलाड़ी हैं जबकि साइना के साथ ओलंपिक खेलने वाली प्रार्थना की एकल रैंकिंग 801 है। 9 भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग उनसे बेहतर है। युगल में हालांकि प्रार्थना 129वें नंबर के साथ साइना (8वीं रैंकिंग) के बाद भारत की दूसरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। 
 
खेल मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि यह अंतिम सूची नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छा प्रदर्शन करता है, उसे बाद में इस सूची में शामिल किया जा सकता है और जो प्रदर्शन करने में विफल रहता है उसे सूची से हटाया जा सकता है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि समीक्षा समिति अगले 15 से 20 दिन में बैठक करके चुने हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गोवा में फीफा अंडर-17 विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण