1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Koneru Hampi in second place in world ranking

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं

Koneru Hampi
चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ताजा जारी विश्व रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैंपियन जु वेनजुन को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।
 
विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी मार्च फीडे रेटिंग के अनुसार चीन की यिफान होऊ से पीछे दूसरे स्थान पर हैं। हम्पी ने हाल में अमेरिका में प्रतिष्ठित केर्न्स कप में जीत हासिल की थी।
 
हम्पी के 2586 ईएलओ अंक हैं जबकि यिफान 2658 ईएलओ अंक से शीर्ष पर काबिज हैं। जी. हरिका द्रोणावल्ली 9वीं रैंकिंग पर जबकि तमिलनाडु की खिलाड़ी आर. वैशाली जूनियर बालिका वर्ग में 10वीं से 9वें स्थान पर पहुंच गईं।
 
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद विश्व रैंकिंग में 16वें और विदित संतोष गुजराती 22वें स्थान पर काबिज हैं। गुजराती ने पिछले महीने के 26वें स्थान से 4 पायदान की छलांग लगाई है।
अगला लेख
क्राइस्टचर्च में Team India की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने मैच के साथ ही सीरीज पर भी किया कब्जा