1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kolkata wins in ISL match
Written By
Last Modified: कोलकाता , बुधवार, 18 नवंबर 2015 (21:53 IST)

कोलकाता की चेन्नई पर रोमांचक जीत

Kolkata
कोलकाता। गत चैंपियन एटलेटिको डी कोलकाता ने घरेलू दर्शकों के बीच इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे सत्र में बुधवार को कड़े संघर्ष में चेन्नईयिन एफसी को 2-1 से पराजित कर दिया। चेन्नईयिन की यह लगातार तीसरी हार है।
 
साल्टलेक स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में घरेलू मैदान में खेल रही कोलकाता को शुरुआत में ही करारा झटका लगा जब तालिका में अंतिम स्थान पर चल रही चेन्नई की टीम के ब्राजीली खिलाड़ी राफेल अगस्तो ने विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए पहला गोल दाग दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 
 
पहले हाफ का खेल समापन की ओर ही बढ़ रहा था कि कोलकाता के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी सामीग दाउती ने 45 वें मिनट में फ्री किक पर जोरदार प्रहार कर गोल जड़ दिया।
 
पहले हाफ की समाप्ति पर दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।  दूसरे हाफ में जोरदार मुकाबले के बीच कोलकाता के इयान हुमे ने टीम की तरफ से दूसरा गोल जड़ दिया जो अंतत: निर्णायक साबित हुआ।
 
कोलकाता के जीत के साथ 11 मैचों से 17 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि चेन्नई के 10 मैचों से 10 अंक ही हैं और वह अंतिम स्थान पर बरकरार है। (वार्ता)