1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Karen Khatanov Paris Masters Champion

गैर वरीय खाचानोव ने जोकोविच को हराकर पेरिस मास्टर्स जीता

Karen Khatanov
पेरिस। रूस के कैरेन खाचानोव ने रविवार को नोवाक जोकोविच को 7-5 6-4 से हराकर उलटफेर करते हुए पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 
 
खाचानोव ने इस तरह अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वह इस तरह इस साल पहली बार मास्टर्स टूर्नामेंट खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। 
 
इससे पहले जान इस्नर और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने यह उपलब्धि हासिल की थी। खाचानोव ने जोकोविच को लगातार चौथा खिताब हासिल करने से रोक दिया।
अगला लेख
भारत की विंडीज पर 5 विकेट से जीत में चमके कुलदीप और कार्तिक