1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. JICA virus, Kenya, JICA
Written By
Last Modified: नैरोबी , मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016 (19:24 IST)

जीका से डरा केन्‍या, रियो से हटने की धमकी

JICA virus
नैरोबी। केन्या ने रियो ओलंपिक के मेजबान देश ब्राजील में फैले जीका वायरस के डर से रियो ओलंपिक से हटने की धमकी दी है।
ब्राजील के रियो शहर को इस वर्ष ओलंपिक की मेजबानी करनी है, लेकिन उससे पहले ही पूरा ब्राजील डेंगू की तरह मच्छर जनित जीका वायरस की चपेट में आ चुका है और हजारों मरीज इस वायरस की चपेट में हैं। 
 
केन्या ओलंपिक समिति के प्रमुख किपचोग कीनो ने मंगलवार को कहा, अगर जीका वायरस महामारी का रूप लेता है तो हम ओलंपिक से हट सकते हैं, क्योंकि हम अपने खिलाड़ियों को लेकर कोई खतरा नहीं लेना चाहते। 
 
कीनो ने कहा, मेजबान देश को हमें यह आश्वासन देना होगा है कि उनका देश एथलीटों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। खुद भी एक बड़े एथलीट रहे कीनो ने कहा कि उनका मंत्रालय वायरस को लेकर ओलंपिक आयोजनकर्ताओं के संपर्क में है। 
 
कीनो ने कहा, हमने मेजबान देश को यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक रियो में इस खतरनाक बीमारी पर काबू नहीं पा लिया जाता, तब तक हम वहां नहीं जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक फरवरी को जीका वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपात स्थिति घोषित की है। (वार्ता)