1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Jakarta Asiad, Dutee Chand

100 मीटर के रजत पदक ने दुती चंद को बनाया 'करोड़पति'

Jakarta Asiad
भुवनेश्वर। जकार्ता एशियाई खेलों में 32 सालों के बाद फर्राटा दौड़ में भारत को रजत पदक दिलवाने वाली भारतीय महिला एथलीट दुती चंद पर धनवर्षा हो गई है और रातोंरात 'करोड़पति' बन गई है। ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि वह दुती को नकद 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करेगी।
 
 
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुती को पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जारी किए गए एक बयान में कहा गया, ‘यह गर्व का विषय है कि ओडिशा की एक खिलाड़ी ने देश के लिए गौरव अर्जित किया है। दुती के जज्बे और दृढ़ निश्चय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके लिए डेढ़ करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।’ 
 
इससे पहले 1998 के एशियाई खेलों में ओडिशा की धाविका रचिता पांडा मिस्त्री ने कांस्य पदक जीता था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी दुती चंद को बधाई दी।
प्रधान ने कल ट्विटर पर लिखा, ‘भारत की बेटियों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत जीतने पर दुती चंद को तहे दिल से बधाई। यह और भी खास है क्योंकि यह 1986 के बाद से एशियाई खेलों में किसी भारतीय महिला का 100 मीटर दौड़ में पहला पदक है।’ कल जूनियर विश्व चैंपियन हिमा दास ने भी 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।
अगला लेख
एशियाड 2018 : पदक तालिका