Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indore Water Sports,Kayaking

इंदौर शहर बनेगा वॉटर स्पोर्ट्‍स का हब

Indore
इंदौर। प्रदेश में इंदौर को खेलों की राजधानी कहा जाता है और यहां पर एक से बढ़कर एक आयोजन भी होते रहते हैं, इसी कड़ी में भविष्य में वॉटर स्पोर्ट्‍स की ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ एशियन चैंपियनशिप होने की भी पूर्ण संभावना है। 
 
इंडियन केनोई एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एकलव्यसिंह गौड़ व लोकेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि वर्ष 2020 में वर्ल्ड कायाकिंग चैंपियनशिप तथा 2021 में एशियन चैंपियनशिप में से एक आयोजन इंदौर में हो सकता है और इस चैंपियनशिप के लिए शहर का दौरा अंतरराष्ट्रीय केनो फेडरेशन के उपाध्यक्ष मिस्टर थामस केनिस्को तथा एशियन केनो फेडरेशन के महासचिव वाय हुगु लू ने किया। 
 
गुरुवार को बिलावली तालाब सहित यह दोनों हस्तियां शहर के अन्य स्थानों का भी जायजा लिया। शाम के सत्र में महेश्वर का भी दौरा होगा और महेश्वर के साथ इंदौर में भी वॉटर स्पोर्ट्स का स्थाई सेंटर बनाया जाएगा। 
 
वॉटर स्पोर्ट्‍स से ही जुड़े योगेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि हाल ही में हमने राष्ट्रीय कायाकिंग स्प्रीट चैंपियनशिप का आयोजन किया था और इस दौरान एशियन संघ के प्रेसीडेंट पी. नरीता भी मौजूद थे। अगर हमें भविष्य में इसी तरह की और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी तो हम शहर में सफलतापूर्वक बेहतर से बेहतर आयोजन कराने के लिए तत्पर हैं।
 
इंदौर नगर पालिक निगम भी वॉटर स्पोर्ट्‍स को बढ़ावा देने के लिए हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है। वर्तमान में महापौर मालिनी गौड़ के निर्देशन में ही बिलावली तालाब को संवारने का कार्य जारी है।
ये भी पढ़ें
आखिर क्यों सता रही है क्रिकेट प्रेमियों को चिंता!