dharma sangrah
Mon, 10 Aug 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indore, Madhya Pradesh Table Tennis Association

मध्यप्रदेश टेबल टेनिस के 9 अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बने

Indore
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (स्विटजरलैंड) के तत्वावधान में इंदौर में गत दिनों आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस निर्णायक परीक्षा में मध्यप्रदेश के नौ निर्णायकों ने सफलता अर्जित की है। 
 
अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस निर्णायक परीक्षा में में मध्यप्रदेश के सफल निर्णायकों में भूपेश डोंगरे, नीलेश परदेसी, नीतिराज सिंह राठौर, रविन्द्र जोशी (सभी इंदौर), दीपकचंद, मनोज पुरुस्वानी, प्रेम बहादुर, विजय सिंह रावत (सभी ग्वालियर) तथा पुष्पेन्द्र जोश (उज्जैन) शरीक हैं। नौ निर्णायकों को मिलाकर मध्यप्रदेश में अब कुल 28 अंतरराष्ट्रीय निर्णायक हो गए हैं।  
 
सफल अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को एक सादे समारोह में मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के आजीवन अध्यक्ष श्री अभय छजलानी तथा चेयरमैन ओम सोनी, अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य ने टेबल टेनिस महासंघ द्वारा प्रेषित प्रमाण पत्र तथा पिन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के शरद गोयल और प्रमोद गंगराडे भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें
IPL10 : खूब छोड़े कैच, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के हाथ से फिसला मैच