1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indoor Rowing

शकील अहमद ने इंडोर रोइंग में विश्व रिकॉर्ड बनाया

Indoor Rowing
कोलकाता। एशियाई कप के स्वर्ण पदक विजेता शकील अहमद ने रविवार को यहां 1 लाख मीटर की दूरी पूरी करके इंडोर रोइंग (नौकायन) में 40 साल से अधिक आयु वर्ग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
 
 
फिसा के लेवल वन कोच शकील ने साल्टलेक स्टेडियम में रविवार को सुबह 8 बजे इंडोर रिकॉर्ड बनाने के अभियान की शुरुआत की और 10 घंटे में 1,00,000 मीटर की दूरी पूरी करके विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
 
शकील के नाम पर 4 घंटे 13 मिनट में 50,000 मीटर रोइंग करने का रिकॉर्ड भी है, जो लिम्का रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है।
अगला लेख
ऑस्ट्रेलियन ओपन में नडाल, फेडरर और शारापोवा जीते, एंडी मरे बाहर