1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian mens junior hockey team

भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन ने 2-1 से हराया

Indian mens junior hockey team
मैड्रिड। भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को रविवार को 8 देशों के अंडर-21 निमंत्रण टूर्नामेंट के पांचवें-छठे स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा।
 
भारतीय टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ समापन कर पांचवें स्थान पर रहना चाहती थी। उसके लिए मनिंदर ने 15वें मिनट में गोल कर  बढ़त दिलाई, लेकिन 29वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन ने पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी हासिल की, जिस पर डेनियल वेस्ट ने गोल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 था। ब्रिटेन के लिए दूसरा गोल एंड्रयू मैकोनेल ने 37वें मिनट में कर पांचवां स्थान हासिल किया।
अगला लेख
Live : डकवर्थ-लुईस नियम से पाकिस्तान को जीत के लिए 30 गेंदों पर 136 रनों का टारगेट मिला