1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian football team

भारत 'सैफ चैंपियनशिप' के फाइनल में

Indian football team
तिरुवनंतपुरम। फार्म में चल रहे जेजे लालपेखलुआ के दो गोल की मदद से भारत ने मालदीव को 3-2 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
इंडियन सुपर लीग में प्रभावी प्रदर्शन करने के बाद जेजे ने उसी फार्म को बरकरार रखते हुए 34वें और 66वें मिनट में गोल किए। कप्तान सुनील छेत्री ने 25वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई थी। मालदीव के लिए अहमद नाशी ने 47वें और अमदान अली ने 75वें मिनट में गोल किए।
 
रिकॉर्ड सातवां सैफ खिताब जीतने की कोशिश में जुटे भारत ने आक्रामक शुरुआत की। छेत्री ने शुरुआती मिनटों में ही अर्नब मंडल को पास दिया और जेजे के पैर से लगकर गेंद गोल के भीतर गई, हालांकि इसे ऑफ साइड करार दिया गया। इसके बाद 22वें मिनट में होलिचरन नरजारी की फ्लिक को मालदीव के डिफेंडरों ने समय रहते बचा लिया। (भाषा)