1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian boxer Vijender Singh, Vijender Singh

जीत का चौका लगाने को तैयार मुक्केबाज विजेंदर सिंह

Indian boxer Vijender Singh
लंदन। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह अगले महीने 12 मार्च को हंगरी के एलेक्जेंडर होरवथ के खिलाफ न सिर्फ जीत दर्ज करने के लिए रिंग में उतरेंगे बल्कि अपने पेशेवर मुक्केबाजी करियर में लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेंगे।
2008 के ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने अब तक पेशेवर करियर में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में उन्होंने नाकऑउट में जीत दर्ज की है और अब वे 12 मार्च को लिवरपूल के ईको एरेना में होरवथ के खिलाफ भी लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेंगे। 
 
विजेंदर ने कहा कि निश्चित रूप से अपने देशवासियों के सामने पेशेवर मुक्केबाजी में उतरना मेरे सपना है इसलिए मैं होरवथ को कोई मौका नहीं देना चाहूंगा जिससे कि वे मुझ पर हावी हो सके। मैं अपने अपराजेय रिकॉर्ड को जारी रखना चाहता हूं और इसके लिए जरूरी है कि मैं होरवथ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करूं। 
 
विजेंदर ने कहा कि होरवथ एक बेहतरीन और अनुभवी मुक्केबाज है और हो सकता है कि उनके खिलाफ मुझे कुछ सीखने को मिले, लेकिन मैं पूरी ऊर्जा के साथ उनके खिलाफ रिंग में उतरूंगा। (वार्ता)