dharma sangrah
Sat, 8 Aug 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India, New Zealand

भारतीय महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड से चौथा मैच भी हारी

India
हैमिल्टन। भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे हॉफ में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद मेजबान न्यूजीलैंड से 5 मैचों की हॉकी श्रृंखला के चौथे मैच में शुक्रवार को यहां 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की यह लगातार चौथी जीत है। उसने पहले 3 मैचों में 4-1, 8-2 और 3-2 से जीत दर्ज की थी और अब वह अंतिम मैच में क्लीन स्वीप के उद्देश्य से उतरेगा। 
 
भारत ने शुक्रवार को हमलावर तेवर अपनाकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति के दमदार प्रदर्शन के सामने उसकी एक नहीं चली। इस बीच 14वें मिनट में न्यूजीलैंड को गोल करने का मौका मिला और राचेल मैककैन ने उसे भुनाकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इससे भारतीय टीम दबाव में आ गई। इसके बाद न्यूजीलैंड हावी हो गया। उसकी तरफ से टेसा जोप ने 17वें मिनट में दूसरा गोल दागा।
 
भारतीयों ने जवाबी हमले किए लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। इस बीच 26वें मिनट में राचेल मैककैन ने अपना दूसरा गोल करके मध्यांतर से पहले न्यूजीलैंड को 3-0 से मजबूत बढ़त दिला दी।
 
न्यूजीलैंड ने दूसरे हॉफ के दोनों क्वार्टर में भी भारतीय गोल पर लगातार हमले किए लेकिन गोलकीपर रजनी इतिमापरु ने इस बीच अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने कुछ शानदार बचाव किए। इस बीच भारत की तरफ से भी प्रयास किए गए लेकिन टीम आखिर तक खाता खोलने में नाकाम रही। (भाषा)
ये भी पढ़ें
'लुंगी डांस' करते नज़र आएंगे धोनी