सम्बंधित जानकारी
- कोरिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती भी समाप्त, ओकूहारा से हारीं साइना
- Asia Cup 2018 Final, IND vs BAN : भारत - बांग्लादेश मैच का ताजा हाल
- सार्क बैठक में एक-दूसरे से कतराते रहे सुषमा स्वराज और शाह महमूद
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े 4 रोचक प्रेरणादायी प्रसंग, आप भी अवश्य पढ़ें...
- शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने जा रहे हैं तो अवश्य रखें इन 14 बातों का ध्यान
मुक्केबाजी के बेताज बादशाह रहे माइक टाइसन पहली बार भारत दौरे पर
मुंबई। दुनिया के महान मुक्केबाज माइक टाइसन पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे हैं और उनका पड़ाव मुंबई रहा जहां उनकी एक झलक पाने के लिए हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों का तांता लग गया।
टाइसन पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं जहां वह मुंबई पहुंचे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे। अमेरिकी मुक्केबाज के दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। दिलचस्प रहा कि इस दौरान उनकी सुरक्षा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निजी बॉडीगार्ड शेरा खुद मौजूद थे।
दिग्गज मुक्केबाज जैसे ही हवाईअड्डे पहुंचे वहां भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिए जबकि शेरा ने उन्हें भीड़ से निकालकर गाड़ी तक पहुंचाया। टाइसन को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। टाइसन वरली के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में कुमिते -1 लीग का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।
