dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India Canada hockey tournament

भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा से 1-3 से हारी

India Canada hockey tournament
वेस्ट वैंकुवर (कनाडा)। भारतीय महिला हॉकी टीम यहां महिलाओं की हॉकी विश्व लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा के खिलाफ अपने दूसरे मैच में 1-3 से हार गई। कनाडा के लिए निक्की वुडक्रोफ्ट ने 8वें मिनट में मैदानी गोल दागा और 1-0 की बढ़त दिलाई। स्टेफनी नारलैंडर ने दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। हॉफ टाइम तक कनाडाई टीम 2-0 से बढ़त बनाए थी।
 
तीसरे क्वार्टर में मेहमान टीम ने पेनल्टी कॉर्नर ने गोल किया जिसे गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील किया। 34वें मिनट में किए गए इस गोल ने भारतीय टीम को वापसी की उम्मीद जगाई। लेकिन कार्ली जोहानसेन ने 49वें मिनट में तीसरा गोल भारत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। भारत विश्व लीग के दूसरे दौर में अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को उरुग्वे के खिलाफ करेगा। (भाषा)