1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India beats Srilanka in Commonwealth table tennis

भारत ने महिला टीम टेबल टेनिस में श्रीलंका को हराया

Commonwealth games
गोल्ड कोस्ट। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतिस्पर्धा के पहले दिन गुरुवार को महिला टेबल टेनिस ग्रुप मैच में श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया। मनिका बत्रा ने इरांडी वारुसाविताना को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया। इसके बाद सुतिर्था मुखर्जी ने इशारा मानिक्कु बाडू को 11-5, 11-8, 11-4 से हराकर यह बढ़त दुगनी कर दी।
 
सुतिर्था और पूजा सहस्रबुद्धे ने युगल में श्रीलंका की हंसानी कापूगीकियाना और इशारा मानिक्कु बाडू को 11-6, 11-7, 11-3 से हराकर क्लीनस्वीप किया। मनिका ने जीत के बाद कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। हमने अच्छा खेल दिखाया और अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। अब हमें वेल्स से खेलना है और उसमें भी लय कायम रखेंगे।
 
कंधे की चोट के बारे में पूछने पर उसने कहा कि मैं चोटिल नहीं थी। थोड़ी जकड़न थी, जो अब ठीक है। (भाषा)
अगला लेख
राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक गुरुराजा ने भारत को दिलाया पहला पदक, बोले...