1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey World League Final, India

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए का पुरस्कार

Hockey World League Final
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने हॉकी विश्व लीग फाइनल में आज जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के हर खिलाड़ी और मुख्य कोच शोर्ड मारिन को 10-10 लाख रुपए नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया।


कलिंगा स्टेडियम पर पूरे मैच के दौरान मौजूद रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मैच के बाद खिलाड़ियों को पदक के साथ दस-दस लाख रुपए का चेक दिया। इसके साथ ही कोच मारिन को दस लाख और बाकी सहयोगी स्टाफ को पांच-पांच लाख रुपए का चेक दिया गया।

ओडिशा में 2014 चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी खेली गई थी और अगले साल यहां सीनियर पुरूष हॉकी विश्व कप भी होना है। इसके अलावा हॉकी  इंडिया ने भी कांस्य पदक मुकाबले के बाद कई पुरस्कारों का ऐलान किया।

सर्वश्रेष्ठ टीम गोल जश्न का पुरस्कार भारतीय टीम को मिला जबकि ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने फैंस च्वाइस पुरस्कार जीता। पुरस्कार के तौर पर उन्हें एक लाख रुपए का चेक दिया गया। सर्वाधिक गोल करने वाली टीम बेल्जियम को भी एक लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। (भाषा) 
अगला लेख
‘अनफिट’ जर्मनी को हराकर भारत ने जीता कांस्य पदक